translate page

crimesVIDEO- बुलंदशहर : दबंगों ने फरसे से महिला की नाक काटी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले में एक मामूली विवाद इस तरह खूनी संघर्ष में बदला कि दबंगों ने दूसरे पक्ष की एक महिला पर जानलेवा हमला करते हुए फरसे से उसकी नाक काट डाली. कहानी यह है कि ज़िले के एक गांव में कुछ लोग अपने खेतों में खाद डालने का काम कर रहे थे. इसी दौरान उनकी ज़रा सी चूक से सटे हुए खेत की मेड़ का कुछ हिस्सा कट गया था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और देखते ही देखते इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. दबंग पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया और लाठी डंडों के साथ ही धारदार हथियार भी जमकर चले. दबंग पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की एक विवाहित महिला पर भी हमला किया और फरसे से उसकी नाक पर हमला कर दिया. क्या है पूरी कहानी? जानने के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2sxvDFC

Post a Comment

0 Comments