translate page

crimesVIDEO- बहराइच : पत्नी ने सुपारी देकर करवाया पति का कत्ल

उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. यही नहीं बल्कि पति की हत्या करने के लिए पत्नी ने पेशेवरों को कत्ल की सुपारी दी थी. कहानी इस तरह है कि ज़िले के एक कस्बे के युवक तेजराम यादव की 23 मई को उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब रात को वह अपनी ससुराल जा रहा था. इसी वक्त कुछ लोगों ने गोलियां मारकर तेजराम को मौत के घाट उतार दिया था. इस पूरे मामले में शुरू से ही तेजराम की पत्नी की भूमिका संदिग्ध लग रही थी. इस महिला ने ही अपने प्रेमी विनोद से तेजराम को रास्ते से हटाने की बात कही थी. इसी कहानी को अंजाम देने के लिए तेजराम की कत्ल की सुपारी भी दी गई. पुलिस कैसे पहुंची कातिलों तक? और क्यों करवाई पत्नी ने पति की हत्या? जानने के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2J5Fttv

Post a Comment

0 Comments