translate page

crimesVIDEO- मेरठ : क्या अवैध हथियारों की मंडी बन गया है मेरठ?

उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले में अवैध हथियार बनाने वाली एक पूरी यूनिट का पर्दाफाश होने के बाद यहां से हथियारों का ज़खीरा बरामद किया गया है. अब सवाल यह है कि क्या मेरठ अवैध हथियारों की मंडी बन चुका है? कहानी इस तरह है कि 28 मई जब कैराना में चुनाव चल रहा था तभी पुलिस ने भारी मात्रा में असलहा बरामद किया था. इसके बाद अब मेरठ ज़िले में अवैध हथियारों का बड़ा ज़खीरा पकड़ा गया. बंदूक, तमंचे, राइफल और ज़िंदा कारतूसों सहित कई निर्मित और अर्धनिर्मित अवैध हथियार पुलिस ने ज़ब्त किए हैं. हथियार बनाने का सामान भी पकड़ा गया. यह सामान बनाने वाले दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं जैसे क्या मेरठ ऐसे हथियारों की फैक्ट्री बन गया है? इस पूरे सिंडिकेट का सरगना कौन है? इसका इस्तेमाल कहां और कैसे किया जा रहा है? पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2kHlJ0g

Post a Comment

0 Comments