translate page

crimesVIDEO- कटिहार : ज़मीन के लिए भाई ने किया भाई का कत्ल

बिहार के कटिहार ज़िले की रौनिया पंचायत की एक घटना में एक ज़मीन का विवाद बन गया रिश्तों के कत्ल का कारण. कहानी इस तरह है कि अजीत का विवाद चचेरे भाई घुटरा यादव के साथ चल रहा था. एक एकड़ की ज़मीन पर घुटरा ने कब्ज़ा कर रखा था. घुटरा दबंग किस्म का आदमी बताया जाता है जिस पर अजीत की शराफत का फायदा उठाने का भी आरोप है. ज़मीन के विवाद को सुलझाने के मकसद से अजीत ने घुटरा के साथ बात करने का फैसला किया और उसके पास गया. अजीत ने कहा कि मामला फिलहाल विवादित है और कार्रवाई चल रही है इसलिए घुटरा उस ज़मीन पर खेती न करे. इसी बात को लेकर ​विवाद इतना बढ़ा कि घुटरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजीत को गोली मार दी. गोली मारने के बाद से ही घुटरा फरार है. गांव में है तनाव, क्या घुटरा आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है? पूरी कहानी जानने के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2IzmLWC

Post a Comment

0 Comments