translate page

crimesVIDEO- वैशाली : एक महिला को फंदे पर लटकाया तो दूसरी को ज़हर

बिहार के वैशाली ज़िले में दो महिलाओं के दहेज हत्या के शिकार होने की खबरें हैं. दो अलग—अलग स्थानों पर हुईं दो घटनाओं में दहेज के लालची पक्षों द्वारा दो विवाहिताओं की हत्या कर दी गई. एक घटना में ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता अनिता को फांसी के फंदे से लटकाकर मार डाला और बाद में उसकी लाश बांसवाड़ी में फेंक दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं अनिता के मायके पक्ष का कहना है कि उन्होंने ससुराल पक्ष की हर मांग पूरी की, इसके बावजूद उन्होंने अनिता को मार डाला गया. दूसरी घटना में एक विवाहिता पूनम को उसके ससुराल पक्ष ने ज़हर देकर मार डाला. दोनों ही मामलों में विवाहिताओं के मायके पक्ष के परिवार में मातम छाया हुआ है. पूरी कहानी के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2KIMDQm

Post a Comment

0 Comments