translate page

crimesVIDEO- मुंगेर : पुराने आशिक के फोन के बाद गायब हुआ पति

बिहार के मुंगेर ज़िले में सुरेंद्र मंडल नाम के एक मिस्त्री का कोई पता नहीं है. 30 अप्रेल की रात सुरेंद्र अपने घर से गायब हुआ और तबसे 15 दिनों के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. सुरेंद्र की पत्नी सोनम की शिकायत पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया और तफ्तीश भी की गई लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला. कहानी ऐसी है कि 30 अप्रेल की रात सोनम के फोन पर विपिन मंडल नाम के आदमी का फोन आया. सुरेंद्र ने फोन उठाया तो विपिन ने उसे मिलने के लिए बुलाया. देर रात तक सुरेंद्र के न लौटने पर विपिन से सोनम ने मोबाइल फोन पर बात की तो ​विपिन ने कहा कि वह सुबह तक आ जाएगा, घबराने की बात नहीं है. इसके बाद से ही विपिन के मोबाइल फोन से संपर्क टूट चुका है. मामले में पेंच यह है कि दस साल पहले सुरेंद्र की पत्नी बन चुकी सोनम का पुराना आशिक है विपिन. पूरी कहानी के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2KHOmpi

Post a Comment

0 Comments