translate page

crimesVIDEO- उमरिया: कुल्फी दिलाने के बहाने पांच साल की मासूम से दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के उमरिया ज़िले में पांच साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है. बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है. कहानी इस तरह है कि उमरिया ज़िले के चंदिया इलाके के एक गांव में धनीराम ने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की एक बच्ची को कुल्फी दिलाने का लालच दिया. उसने मौका देखकर ऐसा किया क्योंकि तब उस बच्ची के परिवार के लोग वहां मौजूद नहीं थे. कुल्फी के लालच में जब बच्ची घर से बाहर आई तो धनीराम बहला फुसला कर उसे जंगल में ले गया और वहां उस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के माता—पिता जब मज़दूरी के बाद घर लौटे तो बच्ची की हालत देखकर पूछताछ करने के बाद पूरा मामला सामने आया. इसके बाद धनीराम ने पूरे परिवार को धमकी दी. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2yd3QA8

Post a Comment

0 Comments