मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में एक युवती ने तीन लोगों के खिलाफ लगातार छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है. युवती ने जिन लोगों पर यह आरोप लगाया है कि उनमें एक बड़ा व्यापारी भी शामिल है. कहानी इस तरह है कि कुछ समय पहले ज़िले के एक अस्पताल में मिस ग्वालियर रह चुकी एक युवती भर्ती हुई थी. वहां से उसने पुलिस में शिकायत की कि उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है. इस युवती का कहना है कि एक कारोबारी मनीष, एक समाजसेवी संजय और हेमंत से डेढ़ साल पहले उसकी पहचान हुई थी. इन लोगों ने उसे मॉडलिंग और उसके करियर में मदद करने का भरोसा दिलाया था लेकिन तीनों ने खराब नीयत से उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने की कोशिश की. क्या है पूरी कहानी? देखें तफ्तीश.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2Mqf4o7

0 Comments