बिहार के गया ज़िले में दर्जन भर बदमाशों ने राह चलते लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट को अंजाम देने के बाद एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. कहानी इस तरह है कि ज़िले के एक इलाके में रात के अंधेरे में करीब एक दर्जन बदमाशों ने पहले राहगीरों के साथ लूटपाट और मारपीट की. इसके बाद वहां से गुज़र रहे एक परिवार पर हमला किया. इस दंपति को रोककर बदमाशों ने पहले इनसे कीमती सामान लूटा और फिर डॉक्टर पति को बुरी तरह पीटने के बाद काबू किया. पति की आंखों के सामने ही उसकी पत्नी को हवस का शिकार बनाते हुए इन बदमाशों ने गैंगरेप को अंजाम दिया. इन बदमाशों ने हथियारों के बल पर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया. कैसे और कितने अपराध एक ही रात में किए इन बदमाशों ने? पूरी कहानी के लिए देखें तफ्तीश.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2JDc9KR

0 Comments