न्यूज़ 18 बिहार झारखंड टीम ने जोखिम उठाते हुए एक स्टिंग आॅपरेशन करते हुए बिहार की नई बालू नीति की ज़मीनी हकीकत का पर्दाफाश कर दिया है और बड़ा खुलासा यह हुआ है कि बालू माफिया सरकारी खज़ाने को लूटने के साथ ही अवैध कारोबार जारी रखे हुए है. अपनी स्पेशल तफ्तीश और अंडरकवर टीम की मदद से न्यूज़ 18 ने खुलासा किया है कि बालू माफिया सरकारी ओहदेदारों के साथ मिलीगभगत कर करोड़ों अरबों रुपये के घोटाले को अंजाम दे रहा है. जिस अफसर का जितना बड़ा ओहदा है, उसकी जेब में उतनी ज़्यादा रकम ठूंस कर इस काले कारोबार के अध्याय लिखे जा रहे हैं. इस स्टिंग और अंडरकवर आॅपरेशन कई बड़े अफसर बेनकाब हुए हैं और माफिया के कई सिपेहसालार भी. बिहार में बालू माफिया के अवैध कारोबार और उनसे जुड़े सरकारी तंत्र के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें तफ्तीश.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2HQqi1A

0 Comments