उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ज़िले में पहले एक बच्चे का अपहरण किया गया और फिर बच्चे की निर्ममता से हत्या कर उसको नाले में फेंक दिया गया. इस घटना से लोगों में दहशत तो फैली ही है लेकिन मामला बच्चे या उसके परिवार के साथ किसी रंजिश का नहीं बल्कि किसी और को फंसाने की साज़िश का है. कहानी के मुताबिक थाना अकराबाद के चांदपुर मिर्जा इलाके में दो पक्षों में मुकदमेबाजी चल रही थी और इस मुकदमेबाजी में दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए आठ साल के जितेंद्र का 12 जून को अपहरण कर लिया गया. अपहरण के बाद बच्चे को मार कर नाले में डाल दिया गया ताकि बच्चे का पिता दुश्मन पर मुकदमा लिखवा दे और उन्हें जेल भिजवा दे. योजना के मुताबिक मासूम जितेंद्र का अपहरण घर के बाहर से किया गया. इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिये गए है और पांच अभी भी फरार हैं. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2tm65vl

0 Comments