translate page

crimesVIDEO- ललितपुर: लूटपाट के इरादे से की गई थी हत्या

उत्तर प्रदेश के ललि​तपुर ज़िले में हुई एक दूधवाले की हत्या की गुत्थी सुलझने का दावा किया गया है. पिछले दिनों लहूलुहान लाश मिलने के बाद हुई तफ्तीश में सामने आया है कि हत्या का कारण लूटपाट को अंजाम देना था. कहानी के अनुसार कोतवाली तालबेहट के कांशीराम कालौनी के पास से निकले एक नाले के पास 11 जून को खून से सनी एक लाश पड़ी मिली थी. मृतक की शिनाख्त ग्राम गनेशपुरा निवासी 32 वर्षीय प्राण सिंह के रूप में की गई थी. मृतक का सिर पत्थर से कुचल दिया गया था ताकि उसकी पहचान न की जा सके. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की और जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. लूट के इरादे से प्राण सिंह की हत्या की गई थी. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2JPnuHW

Post a Comment

0 Comments