मध्य प्रदेश के मुरैना ज़िले में दिनदहाड़े एक युवक को दो नकाबपोशों ने गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना का पूरा वीडियो सामने आया है जिसमें दो नकाबपोश मोटरसाइकिल से उतरकर एक मोटरसाइकिल सवार को दनादन गोलियां मार रहे हैं. कहानी इस तरह है कि मुरैना के सिटी कोतवाली इलाके के भीड़भाड़ वाले इलाके जीवाजी गंज में एकदम फिल्मी अंदाज में बाइक सवार नरेन्द्र और राजू लोधी ने चरण सिंह लोधी पर फायर किया था जिसकी किस्मत अच्छी थी जो कई गोलियां लगने के बाद भी बच गया. मौत और जिन्दगी के इस खेल में दरअसल आरोपी गोलियां तो चला रहे थे लेकिन उनका निशाना कई बार चूका था क्योंकि ये दोनों नशे में चूर थे. इन्हें कत्ल करने के लिए हायर किया गया था और इस खूनी खेल का मास्टरमाइंड निकला वकील जितेंद्र राजपूत. ट्विस्ट यह है कि आरोपी, शिकार और किलर सब आपस में रिश्तेदार हैं. पूरी कहानी और वीडियो देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2M9EipV

0 Comments