मध्य प्रदेश के भोपाल के पास निशातपुरा थाने में पोस्टेड एएसआई अमृतलाल भिलाला रात में अपने सहयोगी के साथ गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे तभी उन्हें एक अल्टो कार को रोकने की कोशिश की लेकिन इस कार ने उन्हें टक्कर मार दी और दूर तक घसीटती ले गई. कहानी इस तरह है कि निशातपुरा इलाके में चैकिंग पाइंट पर खड़े ASI अमृतलाल भिलाला गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे. तेज रफ्तार से आ रही एक अल्टो कार को एएसआई अमृतलाल ने हाथ देकर रोकने की कोशिश की लेकिन कार में सवार तीन सिरफिरों ने कार रोकने की बजाय गाड़ी की स्पीड तेज कर दी. तेज़ रफ्तार कार से सीधे एएसआई को टक्कर मार दी. कार के बोनट पर चढ़े एएसआई खुद को बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन ये सिरफिरे 700 मीटर तक एएसआई को घसीटते चले गए. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है. तफ्तीश में देखिए पूरी कहानी और वीडियो.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2M8qhbU

0 Comments