translate page

crimesVIDEO- बेगूसराय: फंदे पर झूलता शव मिला, कत्ल या खुदकुशी?

बिहार के बेगूसराय ज़िले में एक झोंपड़ी के अंदर एक युवक फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया. इस घटना के बाद संदिग्ध मौत को मृतक के दोस्त और परिजन इसे हत्या का मामला करार दे रहे हैं जबकि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है. इस कहानी में एक पेंच सामने इस तरह आया है कि मृतक राजू के कुछ दोस्तों का कहना है कि राजू के पिता और दादी का रिश्ता आपस में सौतेले मां—बेटे का है. दोस्तों का यह भी दावा है कि राजू के पिता और दादी के बीच नाजायज़ संबंध हैं. राजू के दोस्तों की थ्योरी के मुताबिक राजू को इस बात का पता चल गया था और उसने अपने पिता व दादी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसी बात के चलते राजू की हत्या संभवत: उसके ही पिता और दादी ने मिलकर की है या करवाई है. कैसे हुई थी राजू की बहन की मौत? क्या है पूरी कहानी? देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2y6xuHe

Post a Comment

0 Comments