बिहार के छपरा ज़िले में 25 दिनों से लापता एक व्यक्ति का नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. 25 दिन पहले लापता हुए इस व्यक्ति की हत्या की गई जिसका खुलासा कर दिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. कहानी इस तरह है कि पिछली 15 मई को शिबू पांडे नाम का युवक लापता हो गया था. शिबू के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अब इस मामले का खुलासा किया गया है कि शिबू लापता नहीं हुआ था बल्कि उसका अपहरण किया गया था. पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते दिनेश राय ने शिबू को अपने घर बुलाया था और वहां से उसका अपहरण हो गया. दिनेश आपराधिक प्रवृत्ति का शख्स है और उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. हत्या के बाद शिबू की लाश को टुकड़ों में काट दिया गया. 25 दिन बाद शिबू के शव के अवशेष बरामद कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया. कैसे और क्यों की गई हत्या? पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2MjpWE9

0 Comments