translate page

crimesVIDEO- चित्रकूट : अपहरण के बाद कत्ल, शव से फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट ज़िले में एक युवक को अगवा करने के बाद उसका कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है. अपहरण के एक हफ्ते बाद लाश कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस को इत्तला ​दी गई. कहानी इस तरह है कि सरैया गांव में 19 मई को संजू केशरवानी के लापता होने की सूचना संजू के परिजनों ने पुलिस को दी थी. परिजनों ने यह भी बताया था कि उनसे एक चिट्ठी के ज़रिये 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है. इसके बाद 25 मई को भी संजू के ही फोन से फिरौती की मांग की गई थी. इस मामले में परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने लापरवाही बरती और इसी कारण अपहरण के एक हफ्ते बाद अपहरणकर्ताओं ने संजू को मारकर लाश कुएं में फेंक दी. क्या है पूरी कहानी? कैसे हुआ कत्ल? पुलिस पर क्यों लगे आरोप? पूरी कहानी जानने के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2kCaLJB

Post a Comment

0 Comments