उत्तर प्रदेश के जौनपुर ज़िले में एक शिक्षक द्वारा अपनी ही दो छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. छेड़छाड़ की खबर लगने के बाद से ही शिक्षक फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है. कहानी कुछ इस तरह है कि 55 वर्षीय शिक्षक रामअनुज दुबे एक गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए बुलाता था. कक्षा छठवीं की दो छात्राएं उससे ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थीं. क्लास खत्म होने के बाद दुबे ने बाकी बच्चों को जाने के लिए कहा और दो छात्राओं को एक्स्ट्रा पढ़ाने के बहाने से रोक लिया. इसके बाद उसने दोनों छात्राओं के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन छात्राएं किसी तरह वहां से भाग निकलीं और परिवार को जाकर रो—रोकर आपबीती सुना दी. लेकिन पुलिस के पहुंचने के दौरान यह शिक्षक फरार हो गया. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2H7leFQ

0 Comments