translate page

crimesVIDEO- शामली : बाप की हत्या के बाद दूसरों का फंसाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के शामली में एक मामले में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी और फिर दूसरी पार्टी को फंसाने की कोशिश करने के चक्कर में पुलिस के पास जाकर तहरीर दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाने का नाटक किया. कहानी इस तरह है कि शामली के एक गांव में वाहिद अपने बेटे इलियास के साथ जा रहा था तभी किसी ने वाहिद को गोली मार दी और वाहिद की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद गोली मारने वाला आरोपी पुलिस के पास पहुंचा और कहा कि कुछ अनजान लोगों ने उसके पिता को गोली मार दी. पुलिस के पास उसने तहरीर दर्ज कराते हुए उसने इंसाफ की मांग भी की. इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो मामला कुछ और ही निकला बेटा ही निकला अपने बाप का हत्यारा. पूरी कहानी जानने के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2KNfh3c

Post a Comment

0 Comments