translate page

crimesVIDEO- रामपुर : छात्रा को शादी का झांसा देकर बलात्कार की कोशिश

उत्तर प्रदेश के रामपुर ज़िले की एक घटना में एक स्कूल की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है क्योंकि स्कूल का शिक्षक उसके साथ छेड़छाड़, बलात्कार की कोशिश और शादी का झांसा देने जैसे गंभीर अपराध करता था. कहानी यों है कि छात्रा जब स्कूल जाती थी और पढ़ाई के सिलसिले में जब भी शिक्षक शकील खान के सामने पड़ती तो वह उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता. इस बात से वह तंग थी इसलिए शकील ने दूसरी तरकीब खोजी और छात्रा को शादी का झांसा देने लगा. किसी तरह छात्रा जब इस झांसे को समझ नहीं पाई और शादी के बहलावे में आ गई तो उसने छात्रा के साथ बलात्कार की कोशिश की. यही नहीं छात्रा के विरोध करने पर एक रात इस शिक्षक ने उस छात्रा को अगवा करने की कोशिश तक की. फिर जान से मारने की धमकियां भी दीं. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2GFT8RR

Post a Comment

0 Comments