translate page

crimesVIDEO- गोरखपुर : रात के वक्त औद्योगिक क्षेत्र में देते थे लूट को अंजाम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज़िले में लुटेरों के एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है. ये लुटेरे ज़िले के औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय थे और रात के वक्त लूट को अंजाम दिया करते थे. औद्योगिक क्षेत्र में सुनसान इलाकों में रात में आने जाने वाले राहगीरों को लूटने वाले इस गिरोह में आधे दर्जन से ज़्यादा बदमाश शामिल हैं. पुलिस ने धरपकड़ करते हुए इस गैंग के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. लुटेरों का यह गैंग ज़िले के सुनसान रहने वाले इंडस्ट्रियल एरिया में सक्रिय रहते हुए लूट के साथ ही चोरी और सेंधमारी की वारदातों को भी अंजाम देता था. कैसे लूटा जाता था राहगीरों को? लुटेरे कैसे देते थे अपनी हरकतों को अंजाम? इन सवालों के जवाब के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2IYVqk8

Post a Comment

0 Comments