translate page

crimesVIDEO- गाज़ियाबाद : 9 साल बाद लिया बदला, तीन गोलियां मारीं

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद ज़िले में रंजिश और बदले की भावना के चलते एक बुज़ुर्ग की हत्या करने का मामला सामने आया है. 50 वर्षीय महेंद्र के सिर में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. कहानी कुछ इस तरह है कि साल 2009 में एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था. यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी तक हो गई. महेंद्र के पक्ष की ओर से चली एक गोली दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को लगी थी. इस मामले के कोर्ट में जाने पर महेंद्र अपने पक्ष के उस व्यक्ति के हक में पैरवी कर रहा था. उसे बार—बार दूसरे पक्ष ने धमकाया था कि वह पैरवी न करे लेकिन महेंद्र नहीं माना तो बदले की भावना की चलते नौ साल बाद उस पर जानलेवा हमला किया गया. पूरी कहानी के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2khDljn

Post a Comment

0 Comments