translate page

crimesसमस्तीपुर : धोखे से शादी कर एनआरआई दूल्हा फरार

बिहार के समस्तीपुर ज़िले में एक फरेबी एनआरआई दूल्हे की सच्चाई सामने आने पर दुल्हन का पूरा परिवार संकट में है. लड़की खुशहाल रहेगी, इस उम्मीद में उसके मां-बाप ने उसकी शादी एक एनआरआई लड़के से की. शादी बिहार में ही हुई थी. अभी दुल्हन के हाथों की मेंहदी भी नहीं उतरी थी कि दूल्हा अपनी नवविवाहिता को छोड़कर चला गया और साल भर से ज़्यादा समय के बाद भी लौटा नहीं. ससुराल पक्ष लड़की की कोई मदद नहीं कर रहा. लड़की के मायकों वालों का आरोप है कि लड़की के ससुराल में उनका फोन उठाना तक बंद कर दिया गया. मोटा दहेज लेकर शादी करने वाले ससुराल वालों पर लड़की ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. क्या है पूरा मामला? देखिए तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2IxVpnf

Post a Comment

0 Comments