एक शादीशुदा औरत के साथ फैजाबाद के रहने वाले हरिलाल के विवाहेतर संबंध बन गये थे. दोनों का प्रेम प्रसंग फल-फूल रहा था लेकिन चूंकि उस महिला का भाई राजकुमार बहन के घर अक्सर आता रहता था इसलिए उसे अपनी बहन के इन संबंधों की भनक लग गयी थी. इतना ही नहीं, राजकुमार का मेलजोल हरिलाल के परिवार से जब बढ़ने लगा तो राजकुमार के प्रेम संबंध हरिलाल की भांजी से पनपने लगे. हरिलाल ने राजकुमार को रास्ते से हटाने की योजना बनायी और इसमें हरिलाल का साथ दिया राजकुमार की ही बहन ने. बहन ने एक शादी समारोह में राजकुमार को बुलाया. जब राजकुमार इस शादी समारोह में शरीक होने पहुंचा तो उसे कोई अंदाज़ा नहीं था कि इस रात के बाद वह कभी अपने घर लौट नहीं पाएगा. किस योजना के मुताबिक हरिलाल ने कैसे राजकुमार के कत्ल को दिया अंजाम? तफ्तीश में विस्तार से देखें पूरी कहानी.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2ws5jSv

0 Comments