translate page

crimesCCTV VIDEO: प्रार्थना कर रही महिला को गाड़ी ने कुचला, फिर ऐसे उठ खड़ी हुई!

गुजरात के सूरत में सड़क किनारे एक महिला पर ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ा दी. दरअसल महिला सड़क किनारे मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए रुक गई. महिला आंख बंद कर हाथ जोड़ कर खड़ी ही थी कि नगर निगम की गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी महिला के ऊपर चढ़ा दी. कचरा उठाने वाली गाड़ी के ड्राइवर ने रिवर्स लेते हुए गाड़ी महिला के ऊपर चढ़ा दी. किस्मत से महिला गाड़ी के बीच में ही फंस गई और गाड़ी के आगे बढ़ते ही उठ खड़ी हुई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह सड़क किनारे खड़ी ये महिला गाड़ी के नीचे आ गई.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी http://bit.ly/2VzBNmj

Post a Comment

0 Comments