translate page

crimesरोहिणी में शूटआउट का लाइव VIDEO, ताबड़तोड़ फायरिंग में ऐसे हुआ कत्ल

दिल्ली के रोहिणी से लाइव हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहा है. सीसीटीवी में जो कुछ कैद हुआ वो किसी फिल्म के सीन से कम नहीं था. हुक्का बार का मालिक अनिल तीन दोस्तों के साथ पार्किंग एरिया में अपनी कार में बैठा था. वहीं सफेद रंग की कार में सवार हमलावर अनिल का पहले से इंतजार रहे थे. जैसे ही अनिल की कार आगे बढ़ी तो दूसरी कार ने आगे से टक्कर मारी और उसमें बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गाड़ी में आगे बैठे अनिल को हमलावरों ने गाड़ी के बाहर निकलने से पहले ही मार डाला. मौके पर पहुंची पुलिस ने तमाम सबूत और सुराग इकट्ठा किए और इस अंदाजे पर पहुंची कि वारदात के पीछे यकीनन गैंगवार हो सकता है.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी http://bit.ly/2AA1QRu

Post a Comment

0 Comments