गुजरात में सूरत के लालगेट इलाके की एक मेडिकल शॉप में चोरी की वारदात सामने आ रही है. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. चोरी की इस घटना को महिलाओं के गैंग ने अंजाम दिया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक महिला ने शटर तोड़ा और दूसरी ने कपड़े से शटर को कवर किया. 6 महिलाओं का ये गैंग शटर तोड़कर दुकान में घुसा और अंदर रखी नगदी उड़ाकर फरार हो गया. अगले दिन मेडिकल शॉप के मालिक ने 6000 रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है.from Latest News क्राइम News18 हिंदी http://bit.ly/2C7UPaa

0 Comments