बिहार के दरभंगा ज़िले में एक युवती के साथ चचेरे भाई द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. कहानी के मुताबिक पीड़िता के माता पिता रोजी रोटी कमाने के लिए हैदराबाद गए थे और 16 वर्षीय बेटी को चाचा के पास छोड़ गए थे. पीड़िता एक दिन जब घर पर अकेली सोई हुई थी तभी उसका चचेरा भाई आया और चाकू की नोक पर डराकर और युवती का मुंह बंद कर उसके साथ बलात्कार किया. युवती का आरोप है कि उसका साथ उसके चाचा चाची ने नहीं दिया उल्टे गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात करवाया गया. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2OKwtJn

0 Comments