मुंबई के सिंधिया हाउस बिल्डिंग में शुक्रवार शाम भीषण आग से अफरातफरी मच गई। खबरों के मुताबिक सिंधिया हाउस की तीसरी और चौथी मंजिल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया। फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग पर काबू करने में जुटी हैं।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2kHhDoU

0 Comments