translate page

crimesVIDEO- छपरा: कॉलेज में छात्रों का उत्पात, चाकू मारकर की हत्या

बिहार के छपरा ज़िले के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. राजेंद्र कॉलेज में एक विभाग के काउंटर क्लर्क को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. कहानी के मुताबिक राज्य के प्रतिष्ठित कॉलेजोें में गिने जाने वाले छपरा के राजेंद्र कॉलेज में फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया जारी थी. इसी दौरान बायोलॉजी के काउंटर पर कुछ छात्र काउंटर के भीतर प्रवेश करने की ज़िद पर अड़ गए. छात्रों को काउंटर क्लर्क शिव विनय ने रोका क्यों​कि काउंटर के गल्ले में काफी कैश जमा था. इसी बात को लेकर बहस हुई और बात इतनी बढ़ गई कि मामला चाकूबाज़ी तक पहुंच गया. क्लर्क शिव विनय को उत्पाती छात्रों ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद से ही पूरे कॉलेज मेें भगदड़ मच गई और कॉलेज प्रशासन सकते में आ गया. तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया गया. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2JWIL1J

Post a Comment

0 Comments