translate page

crimesVIDEO- अमेठी: दबंगों का कहर, दो लोगों को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले के गौरीगंज थानाक्षेत्र के संभावा गांव के मामले में राम सुंदर और शिवसागर में कई वर्षों से जमीनी रंजिश चली आ रही थी. देर रात शिवसागर अपने परिजनों और आधा दर्जन बाहरी लोगों के साथ मिलकर राम सुन्दर के परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. बीच बचाव करने आये दो युवकों को दबंगो ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल दो लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे. दोनों का इलाज चल रहा है वही मामूली रूप से घायल आधा दर्जन लोगों का स्थानीय सीएचसी में इलाज चल रहा है. अब हालत यह है कि तनाव को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2Lh0HAX

Post a Comment

0 Comments