translate page

crimesVIDEO- मुंबई: पेड़ से लटकी मिली प्रेमियों की लाशें, मर्डर या..?

महाराष्ट्र के मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में एक प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ पर लटकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई. आधी रात में दो शव पेड़ से लटके होने की खबर मिलने के बाद पुलिस के होश फाख्ता हो गए. फौरन मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कहानी इस तरह है कि नीलम और कृष्णा दोनों ही शादीशुदा थे लेकिन एक—दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो चुके थे. इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते इसलिए इस रिश्ते की खबर दोनों के परिवार को होते देर नहीं लगी. जैसे ही भनक लगी, वैसे ही परिवारों में इस रिश्ते को लेकर विरोध शुरू हो गया और नीलम और कृष्णा का यह रिश्ता किसी को किसी कीमत पर मंज़ूर नहीं था. इसी बीच, मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में एक पेड़ पर आधी रात दोनों के शव लटके मिले. अब पुलिस इसे पहली नज़र में खुदकुशी का मामला मान रही है लेकिन सवाल यही है कि कहीं यह हत्या का मामला तो नहीं है? क्या है पूरी कहानी और क्या सुराग लगे हैं हाथ? जानने के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2t9n3Nz

Post a Comment

0 Comments