उत्तर प्रदेश के मऊ ज़िले में हुई एक वारदात में एक बेटे ने अपनी ही मां पर जानलेवा हमला किया और फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी. एक विवाद के चलते गुस्से में आकर बेटे ने यह नृशंस हत्या कर दी. कहानी के मुताबिक ज़िले के एक युवक प्रेमसागर की पत्नी मायके चली गई थी. पत्नी को मायके से वापस बुलाने के लिए प्रेम कई दिनों तक अपने माता—पिता पर दबाव बनाता रहा लेकिन उन्होंने प्रेम की बात को गंभीरता से नहीं लिया. एक दिन इसी बात पर विवाद बढ़ गया तो गुस्से में आकर प्रेम ने अपनी मां के सिर पर फावड़े से हमला किया और इसी नृशंस हमले में मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मां की हत्या के बाद प्रेम गांव से फरार हो गया. गांव वालों का मजमा लग गया और पुलिस को खबर दी गई. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2J13npD

0 Comments