मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले में एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है जो हाईवे और अन्य इलाकों में लूट को अंजाम दिया करते थे. 18 से 20 साल के इन नौजवानों के इस गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले के मुताबिक इस गिरोह के इन चारों युवकों ने तिलवारा रोड पर एक युवक को चाकू की नोक पर रोककर उसका मोबाइल फोन और बाइक छीन ली. इन चारों ने उस युवक को मारपीट करने के बाद भगा दिया. लूट की इसी तरह की और घटनाओं को अंजाम दे चुके इन चारों बदमाशों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने के बाद जाल बिछाकर पकड़ा. इसके अलावा लूट की और घटनाओं में भी खुलासे हुए हैं. जबलपुर ज़िले के एक अन्य मामले में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट के साथ हुई लूट की वारदात के सिलसिले में भी गिरफ्तारी की गई है. जबलपुर में लूट के मामलों पर विशेष पेशकर देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2y9a1W6

0 Comments