बिहार के भोजपुर ज़िले में एक नाबालिग बच्चे को ज़ंजीरों में बांधकर कैद किए जाने का मामला सामने आया है. बच्ची के पिता के साथ हुए एक विवाद के बाद आरोपी ने बच्ची को पिछले तीन महीनों से ज़ंजीरों के कैद कर रखा है. कहानी के मुताबिक ज़िले के एक गांव में रहने वाले लंबू ने कुछ समय पहले अपने ही गांव के केपी से कुछ रकम उधार ली थी. तय मुद्दत के बाद भी लंबू अपनी गरीबी के कारण जब यह रकम वापस नहीं कर पाया तो केपी की धमकियों से डरकर वह गांव से भाग गया. लंबू के भाग जाने के बाद केपी ने उसके परिवार यानी पत्नी और बच्चों को परेशान करना शुरू किया. एक दिन लंबू की पत्नी ने अपने बच्चों के साथ पास के गांव में अपने रिश्तेदारों के पास भाग जाने का इरादा किया लेकिन इस बात की भनक केपी को लग गई. केपी ने गांव से जा रहे लंबू के परिवार को रोकने की कोशिश की और उसकी एक बेटी अंजनि को कैद कर लिया. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2HYtybo

0 Comments